Jharkhand: भीषण सर्दी का प्रकोप जारी, लातेहार में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajastahn Weather
Weather | Image: ANI

झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि…

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “आज न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।”

इस बीच, 11 जनवरी से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “11 फरवरी से पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है भाषा जोहेब मनीषा

ये भी पढ़ें - कौन हैं वी नारायणन? जो अब संभालेंगे ISRO की कमान, एस सोमनाथ की लेंगे जगह

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड