झारखंड: राहुल सिंह गिरोह से कथित तौर पर जुड़े सात लोग गिरफ्तार

झारखंड के कुख्यात राहुल सिंह गिरोह से कथित रूप से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी चन्दवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के निकट हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

झारखंड के कुख्यात राहुल सिंह गिरोह से कथित रूप से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी चन्दवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के निकट हुई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये लोग 10 जनवरी को कुडू और उदयपुरा के बीच चार लेन सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार से लेवी की मांग को लेकर गोलीबारी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम की एक पिस्तौल, चार कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड