अपडेटेड 14 December 2024 at 09:33 IST

BREAKING: झारखंड के बोकारो में NH पर भीषण सड़क हादसा,ट्रैक्टर से टकराई बोलेरो; 5 की मौत

झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand Bokaro road accident
five killed in road accident | Image: X

झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतू के पास हुआ है। यहां आपस में तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दांतू के पास पहले ट्रैक्टर और ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद पेटवरा की तरफ से आ रही है एक तेज रफ्तार बोलेरो इन दोनों से टकरा गई। बोलेरो में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई। 

बोकारो-रामगढ़ NH पर भीषण सड़क हादसा

बोकारो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वीटी भगत ने बताया, बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। 5 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। 3 घायलों में एक की हालत गंभीर है। 

बोलेरो सवार 5 लोगों ने तोड़ा दम

बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि बोलेरो जाम में फंसे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में मौके पर ही बोलरो सवार 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।  उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था। 

Advertisement


 यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: दिल्ली पुलिस ने सोनू मटका को एनकाउंटर में मार गिराया

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 07:45 IST