अपडेटेड 20 August 2024 at 15:10 IST

BREAKING: झारखंड से बड़ा अपडेट,BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच CM हेमंत से मिलने पहुंचे 4 विधायक

चंपई सोरेन के बगावती सुर दिखाने के बाद से JMM के भी कई विधायकों के पाला बदलने की खबरें आ रही है। इस बीच JMM के चार विधायक सीएम हेमंत से मिलने पहुंचे हैं।

Follow : Google News Icon  
 Hemant Soren
सीएम हेमंत सोरेन | Image: PTI

Jharkhand Politics: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव ( Assembly Election) होने हैं। इससे पहले ही यहां खेला होने शुरू हो गया है। राज्य की सियासत में आए दिन नई हलचल देखने को मिल रही है। चंपई के बगावती सुर दिखाने के बाद से JMM के भी कई विधायकों के पाला बदलने की खबरें आ रही है। चंपई के साथ JMM के भी चार विधायकों के BJP में शामिल होने की चर्चा चल रही है। इस बीच मंगलवार को ये चारों विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) से मुलाकात करने पहुंचे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार विधायक सीएम हेमंत सोरेने से मिलने उनके आवास पहुंचे। चार विधायकों में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम आवास  पर मौजूद हैं। बता दें कि ये वही चार विधायक हैं जिनके बारे में चर्चा है कि वो चंपई के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, दूसरी और बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में डटे हुए हैं।

BJP में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले चंपई

राजनीतिक गलियारों में चंपई के BJP में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है, मगर दूसरी और पूर्व सीएम अब भी इन खबरों का खंडन कर रहें हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने कहा, "मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई। मैं यहां (दिल्ली) किसी निजी काम से आया था। मैं भाजपा नेता से मिलना नहीं चाहता था।

दिल्ली से रांची लौटेंगे चंपई

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है? वहीं, दूसरी और यह चर्चा चल रही है कि चंपई आज दिल्ली से रांची लौट सकते हैं। उसके बाद वह पार्टी और मंत्रीपद दोनों से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस अभी बात कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दूसरी और सीएम हेमंत से मुलाकात के बाद JMM के चार विधायकों का क्या फैसला होता है वो भी देखने वाली बात होगी।

Advertisement

हेमंत से चंपई की नाराजगी

बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी चंपई सोरेन को दे दी थी, लेकिन जेल से रिहा होते ही उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल ली। इसके बाद से ही ये अटकलें तेज हो गई कि चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान, आज से लिखेंगे नया अध्याय, रिपब्लिक से बताई JMM से बगावत की पूरी कहानी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 August 2024 at 15:10 IST