Ranchi JPSC Protest: सोरेन सरकार को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

JPSC-JSSC Protest: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा झटका लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand HC stays cancellation of JSSC CGL and CDPO exams ordered by the State Government
JSSC-CGL, CDPO रद्द करने पर रोक: सोरेन सरकार के फैसले पर HC का स्टे | Image: ANI

JPSC-JSSC Protest: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत राज्य सरकार ने JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश दिया था। इस फैसले से उन लोगों को राहत मिली है, जिन्होंने सरकार के इस निर्णय को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद परीक्षा के माध्यम से चयनित लोगों पर तत्काल मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है। 

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने 11वीं और 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद गुरुवार, 21 अगस्त को कोर्ट ने रोक लगा दी थी। ऐसे में कोर्ट ने लगातार दो दिनों में सरकार के दो आदेशों पर रोक लगा दी है। 

जवाब के साथ, अगली सुनवाई 15 सितंबर को

मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार को इस पूरे मामले में अपना जवाब देने को निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर, 2026 की तारीख तय की है। अब सरकार के जवाब आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इन परीक्षाओं और नियुक्तियों को लेकर आगे की क्या रह होगी। 

छात्रा नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दी चेतावनी

इससे पहले गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के 11वीं और 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं और नियुक्तियों के रद्द के आदेश पर भी रोक लगा दी। इसके बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो एक बयान जारी करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर सरकार धोखा देती है तो फिर से आंदोलन कर सकते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में अचानक 6 गुना बढ़े स्वाइन फ्लू के केस, 1300 से ज्यादा मरीज पीड़ित, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड