3 नाबालिगों का पहले अपहरण फिर 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, लड़कियों की आपबीती सुन सिहर उठे ग्रामीण

Jharkhand: पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Gangrape with Minor
सांकेतिक फोटो | Image: Shutterstock

Jharkhand Gangrape: महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सरकार हर जतन कर रही है, लेकिन अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। झारखंड के खूंटी जिले से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शादी से घर लौट रही 5 बच्चियों को अगवा कर जंगलनुमा पहाड़ी पर ले गए और फिर उनमें से तीन के साथ 18 लड़कों ने गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

झारखंड पुलिस ने 3 किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 12-17 साल है। सभी आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है और पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है, जब 5 लड़कियां रानिया इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। तभी आरोपियों ने उन्हें अगवा कर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के चंगुल से 2 लड़कियां फरार

पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, 5 लड़कियों में से तीन किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) से लड़कों ने बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले 5 नाबालिग लड़कियों को अगवा किया और फिर गैंगरेप को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह 2 लड़कियां निकलकर भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने इस दिल दहला लेने वाली घटना के बारे में गांव में जाकर लोगों को बताया। इस घटना से पूरा इलाका सकते में है।

पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

SP अमन कुमार ने कहा, ‘‘रविवार को थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना सामने आई। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की, जिसने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया है।" पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  UP से बड़ी खबर, IPS कल्पना सक्सेना पर हमला करने वाले तीन सिपाहियों को 10-10 साल जेल की सजा 

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड