झारखंड: गिरिडीह में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात छह लोगों की और बगोदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read

Advertisement
पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात छह लोगों की और बगोदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। डुमरी के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।’’ पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह एक अन्य घटना में एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)