झारखंड: रांची में आवसीय परिसर में सैन्य अधिकारी मृत पाए गए

झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
Representational | Image: PTI

झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलगांव आवासीय परिसर की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिवाकर कुमार (48) के रूप में हुई है और वह रांची स्थित स्टेशन मुख्यालय में तैनात थे। खेलगांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी यहां परिसर स्थित आठ मंजिला इमारत की छत से गिर गए और हम जांच कर रहे हैं कि क्या वह दुर्घटनावश गिरे या उन्होंने आत्महत्या करने के प्रयास में छत से छलांग लगायी।’’ कुमार ने बताया कि दिवाकर के परिजन के अनुसार, उनका अवसाद से संबंधित समस्याओं के लिए दवाएं ले रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार रात को वह खाना खाने के बाद छत पर गए थे और आज सुबह उनके एक पड़ोसी ने उनका शव देखा।’’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड