अपडेटेड 17 January 2024 at 00:09 IST
झारखंड : महिलाओं के लिए पेंशन पाने की उम्र सीमा घटाकर 50 साल की जाएगी
झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन पाने की उम्र सीमा मौजूदा 60 साल से घटाकर 50 साल करने का निर्णय लिया है।
- भारत
- 1 min read

झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन पाने की उम्र सीमा मौजूदा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपा नंद झा ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव चर्चा के अंतिम चरण में है।
प्रस्ताव के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए पेंशन पाने की उम्र सीमा 50 वर्ष होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को घोषणा की थी कि राज्य में आदिवासी और दलित 60 वर्ष की पूर्व सीमा के बजाय 50 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पेंशन लाभ के पात्र होंगे।
Advertisement
झा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगली बैठक में प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इसके लागू होने के बाद झारखंड में अतिरिक्त 18 लाख लाभार्थी पेंशन योजना से जुड़ जाएंगे। झा ने कहा कि राज्य में कुल 35.68 लाख लाभार्थी पेंशन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में पेंशनभोगियों की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 January 2024 at 00:09 IST