ट्विशा शर्मा की तरह दहेज के भूखों ने झारखंड की अदिति की भी छीन ली जिंदगी, 3 साल पहले हुई थी शादी; फरार चल रहे असिस्टेंट इंजीनियर पति गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले के डालटनगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 29 अप्रैल 2026 की सुबह 29 वर्षीय अदिति मिश्रा की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jharkhand aditi mishra death case husband father in law demand dowry accused husband arrested
ट्विशा शर्मा की तरह दहेज के भूखों ने झारखंड की अदिति की भी छीन ली जिंदगी, 3 साल पहले हुई थी शादी; फरार चल रहे असिस्टेंट इंजीनियर पति गिरफ्तार | Image: X

झारखंड के पलामू जिले के डालटनगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 29 अप्रैल 2026 की सुबह 29 वर्षीय अदिति मिश्रा की मौत हो गई। पति अभिषेक दुबे के घर में हुई इस मौत को लेकर उनके पिता राकेश मिश्रा ने साफ आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। अदिति मिश्रा की शादी को महज 3 साल हुए थे।

पिता का दावा है कि 40 लाख रुपये नकद, स्कॉर्पियो गाड़ी, फर्नीचर और अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष की लालच खत्म नहीं हुई। लगातार अतिरिक्त पैसे की मांग और प्रताड़ना के बाद बेटी की जान चली गई। मामले में पति अभिषेक दुबे ( असिस्टेंट इंजीनियर), ससुर दुर्गेश दुबे (पुलिस SI), सास उषा देवी और अन्य पर FIR दर्ज हुई है। लेकिन पुलिस कनेक्शन और प्रभाव के कारण परिवार को न्याय मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

अदिति मिश्रा पलामू के बेलवाटीकर निवासी राकेश मिश्रा की बेटी थीं। उनकी शादी 10 मई 2023 को डालटनगंज के जीएलए कॉलेज क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक दुबे से हुई थी। शादी के समय राकेश मिश्रा ने अपनी हैसियत से बहुत कुछ दिया। लगभग 40 लाख रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, फर्नीचर, एसी, टीवी और अन्य घरेलू सामान।

Advertisement

शादी के बाद अदिति ससुराल में रहने लगीं। उनके एक डेढ़ साल के बेटे का जन्म हुआ। पिता के अनुसार शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दहेज की मांग फिर शुरू हो गई। परिवार पर लगातार दबाव बनाया जाने लगा कि और पैसे लाए जाएं।

अदिति के मामा ने जमीन बेचकर अभिषेक को दिए 5 लाख रुपए

Advertisement

अभिषेक दुबे लगातार स्कॉर्पियो गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करने और बेचने का दबाव डालता रहा। 26 नवंबर 2025 को अभिषेक ने अदिति के ममेरे भाई से 70,000 रुपए लिए। 25 नवंबर 2025 को वाराणसी में ममेरे भाई की सगाई के दौरान भी विवाद हुआ। अंत में अदिति के मामा दिलीप उपाध्याय ने अपनी जमीन बेचकर 21 अप्रैल 2026 को 5 लाख रुपये दिए, शर्त यह थी कि अब आगे प्रताड़ना नहीं होगी। लेकिन आरोप है कि प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:04 बजे राकेश मिश्रा को फोन आया। अभिषेक के मामा ने बताया कि अदिति की तबीयत खराब है और उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पलामू में भर्ती कराया गया है। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। मौत सुबह करीब 4 बजे हुई मानी गई। पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी।

अदिति के पिता  राकेश मिश्रा ने पति अभिषेक दुबे, सास-ससुर और अन्य पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि अभिषेक दुबे घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गया था।

पति ने किया सरेंडर

पुलिस दबाव में आकर पति अभिषेक दुबे ने पलामू व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

इसे भी पढ़ें- ममता बनर्जी के इस एक 'काम' के लिए यूसुफ के पास मैसेज लेकर गए थे सौरभ गांगुली, TMC सांसद ने साफ किया इंकार; तो क्या दीदी से बगावत कर गए पठान?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड