अपडेटेड 21 December 2024 at 20:16 IST

झारखंड: गंगा नदी में वाहन गिरने से दमकल विभाग के एक कर्मचारी की मौत

झारखंड के साहिबगंज जिले में दमकल विभाग के एक वाहन के शनिवार को गंगा नदी में गिर जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
vehicle fell into the river
vehicle fell into the river | Image: AI

झारखंड के साहिबगंज जिले में दमकल विभाग के एक वाहन के शनिवार को गंगा नदी में गिर जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजमहल के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि साहिबगंज जिले के मंगलाहाट क्षेत्र में आग बुझाने के बाद वाहन चालक एक कर्मचारी के साथ आज सुबह नदी के फेरी घाट पर वाहन में ईंधन भराने के लिए गए थे।

एसडीओ ने बताया कि चालक ने ईंधन भरने के लिए वाहन को किनारे पर खड़ा करने के लिए ‘रिवर्स गियर’ लगाया तभी अचानक वाहन लुढ़क कर नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पलामू जिले के निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है।

एसडीओ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि वाहन का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह नदी में गिर गया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मोहाली में ढही बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 21 December 2024 at 20:16 IST