JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट OUT, जानिए कौन बना टॉपर

JAC ने 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट की घोषणा आज, 5 जून को कर दी है। साइंस और कॉमर्स के परिणामों की घोषणा बोर्ड ने पहले ही कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JAC 12th Arts Result 2025 Out
JAC 12th Arts Result 2025 Out | Image: File Photo

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स  के बाद अब आर्ट्स का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। रांची रांची स्थित जैक सभागार में JAC अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर देख सकते हैं।


जिन छात्रों ने इस साल 12वीं आर्ट्स की परीक्षा झारखंड बोर्ड से थी, उनके रिजल्ट की घोषणा हो गई है। JAC ने 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर विजिट करना होगा। झारखंड बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने टॉपर के नाम की भी घोषणा कर दी है।

छात्र ऐसे करें रिजल्ट चेक 

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • JAC Class 12 Arts Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल कोड और रोल नंबर भरें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रखें।

12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र देव तिवारी ने टॉप किया है। देव ने 500 में से 481 अंक हासिल किया है। हजारीबाग जिले की प्रेरणा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 470 अंक प्राप्त किए और राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। सूरज कुमार दास ने 466 अंक प्राप्त कर प्लस 2 हाई स्कूल, राजमहल का नाम रोशन किया। वहीं, कुन्हारलालो की छात्रा कुमारी रीतिंबरा ने भी 466 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया है। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच हुई थी। 
 

यह भी पढ़ें: फिर डराने लगा कोरोना! बीते 24 घंटे में 5 महीने के मासूम समेत 7 की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड