'हम झारखंडी हैं, और झारखंडी कभी झुकते...', ताजपोशी से पहले हेमंत सोरेन का विपक्ष को संदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री को तौर पर शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को बड़ा संदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemant Soren
Hemant Soren | Image: X@HemantSorenJMM

झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Elections) में JMM के नेतृत्व में INDIA गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) आज, 28 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे हेमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेने आज अकेले ही शपथ लेने वाले हैं। विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शपथ लेने से पहले हेमंत ने राज्य की जनता को बड़ा संदेश दिया है।

शपथ ग्रहण की सुबह हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर राज्य की जनता को संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है- जोहार साथयों , आज का दिन ऐतिहासिक होगा - एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो - भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।

हेमंत सोरेन का जनता का संदेश

आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन  हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है  - अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज।

झारखंडी कभी झुकते नहीं है-हेमंत सोरेन

अपने पोस्ट में हेमंत ने आगे लिखा,  इसमें कोई संदेह न रखें - हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है।

Advertisement

आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा।  अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी साँस तक रहेगा ….आपका हेमन्त

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये नेता

बता दें कि शपथ ग्रहण में 'इंडी गठबंधन' के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इंडी गठबंधन के कई नेताओं के रांची पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,NCP प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजद के नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है।

Advertisement


हेमंत सोरेन ने अपने गांव वालों को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले अपनी सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 विधानसभा सीट में से 56 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि NDA महज 24 सीट ही ला पाई।

यह भी पढ़ें:मिल्कीपुर उपचुनाव का रास्ता साफ होते ही अखिलेश को सताने लगा डर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड