झारखंड में CM की ताजपोशी आज, हेमंत सोरेन शाम 4 बजे लेंगे शपथ; राहुल गांधी समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन सूबे के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemant Soren
Hemant Soren | Image: Facebook

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन सूबे के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण में 'इंडी गठबंधन' के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जान लें कि हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

वहीं हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में सूबे की जनता से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया है जिस पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। शहर भर में पोस्टर लगाए गए हैं और विशेष तौर पर यातायात व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। राज्य भर से हजारों लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है।

आज रांची में स्कूल रहेंगे बंद

अधिकारी का कहना है कि इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रांची शहर में 28 नवंबर यानि गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisement

इन नेताओं के शामिल होने की संभावना

शपथ ग्रहण समारोह में इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं के शामिल होने के आसार हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, AAP  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मेघालय सीएम कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जैसे अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव में JMM नीत गठबंधन ने शानदार जीत की हासिल

बता दें कि हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। ‘इंडिया’ गठबंधन ने ​​81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग को महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत है।

Advertisement

सोरेन ने भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहैट सीट बरकरार रखी। सोरेन को 95,612 मत मिले, जबकि हेम्ब्रम को 55,821 मत मिले।

यह भी पढ़ें: हुनर के पंख लिए आसमान में उड़ने वाली AI की फीमेल पायलट ने की खुदकुशी, BF पर प्रताड़ना का आरोप

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड