अपडेटेड 7 February 2024 at 13:21 IST

Hemant Soren की जेल में ही मनेगी 18वीं Marriage Anniversary, कल्पना सोरेन का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

18th Marriage Anniversary of Hemant Soren : प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Kalpana-Hemant-Soren
कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन | Image: X-@HemantSorenJMM

18th Marriage Anniversary of Hemant Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के चीफ हेमंत सोरेन की शादी की आज 18वीं सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में कल्पना ने इस बात का विश्वास जताया है कि जल्दी ही हेमंत सोरेन की जेल से घर वापसी होगी। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन लगभग एक सप्ताह से जेल में बंद हैं।

अपने पति हेमंत की प्रोफाइल से कल्पना ने लिखा है, 'हेमंत जी झुके नहीं क्योंकि वह झारखंड की पहचान की रक्षा करना चाहते थे। उन्होंने इस साजिश के खिलाफ लड़ना पसंद किया और खुद को इस उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया।'

झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।

आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो… pic.twitter.com/aBnXEugVkB

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 7, 2024

कल्पना ने 18वीं सालगिरह पर की भावुक पोस्ट

अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर कल्पना सोरेन एक्स पर लिखा, 'आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, लेकिन हेमंत जी अपने परिवार के बीच नहीं हैं। मुझे पूरी तरह से इस बात का विश्वास है वो जल्दी ही इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ होंगे। मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।'

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए सीएम

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जेएमएम के चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं सोरेन और जेएमएम ने इस गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः BREAKING: दिल्ली दौरे पर चंद्रबाबू, BJP के नेताओं से हो सकती मुलाकात

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 7 February 2024 at 13:14 IST