'हृदयविदारक खबर सुनकर मैं...', हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नयी दिल्ली

Follow : Google News Icon  
Jharkhand CM Hemant Soren
Jharkhand CM Hemant Soren | Image: X

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी और भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत की हृदयविदारक खबर सुनकर मैं गहरे दुख में हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और ‘मारंग बुरु’ (आदिवासियों के सर्वोच्च देवता) इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवारों को संबल प्रदान करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें: Photo: कंधे पर बच्चे, चीखते लोग..रोंगटे खड़े होजाए

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड