झारखंड के चाईबासा में भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 jhaarakhand ke chaeebaasa mein bhoose ke dher mein aag lagane se chaar bachchon kee maut 66 / 5,000 Four children died in a fire in a straw stack in Chaibasa,
चाईबासा में भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत | Image: PTI

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’ उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। बच्चे आग की चपेट में आ गए।  आग में झुलसने से बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड