झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन बोले- आज मैं शून्य हो गया...

Shibu Soren News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली में निधन हो गया है। उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren Dies At 81
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | Image: ANI

Shibu Soren News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में पिछले एक महीने से उनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था। उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। अपने पिता के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर लिखा- "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…

पीएम ने जताया दुख

शिबू सोरेन का जाना झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत है। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए X पर लिखा- शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ।"

‘गुरुजी’ कहते थे लोग

शिबू सोरेन को झारखंड में लोग ‘गुरुजी’ कहते थे। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाने की मुहिम का नेतृत्व किया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। पहली बार 2005 में 10 दिनों के लिए (2 मार्च से 12 मार्च तक) तक सीएम रहे, फिर 2008 से 2009 तक और फिर 2009 से 2010 तक मुख्यमंत्री रहे। वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक और आदिवासियों अधिकारों के लड़ाई लड़ने वाले नेता थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन मेघदूत के नायक, नायब सूबेदार छेरिंग मुटुप का निधन, सियाचिन की बर्फीली चोटियों पर अमर हैं उनकी वीरता की गाथा

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड