Jharkhand: शराब पीकर घर लौटी पत्नी, नशे में चूर पति ने पटक-पटक कर मार डाला; 3 साल पहले ही हुई थी शादी

झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के दाटम बड़ी झरिया गांव में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Drunk Man Kills Wife By Slamming Her To Ground For Consuming Alcohol
Jharkhand: शराब पीकर घर लौटी पत्नी, नशे में चूर पति ने पटक-पटक कर मार डाला; 3 साल पहले ही हुई थी शादी | Image: Freepik

झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के दाटम बड़ी झरिया गांव में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। सूचना के अनुसार, सोमवार देर रात यह घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के लोगों ने बताया कि 25 वर्षीय उपेंद्र परहिया शाम से ही घर पर शराब पी रहा था। 

कुछ देर बाद उसकी 22 वर्षीय पत्नी शिल्पी देवी भी नशे की हालत में घर लौटी। पत्नी को इस अवस्था में देखकर उपेंद्र आपा खो बैठा। दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। गुस्से के आवेश में उपेंद्र ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शिल्पी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

तीन साल पहले हुई थी शादी

जब शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे, तो शिल्पी की हालत बिगड़ी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उपेंद्र और शिल्पी की शादी तीन साल पहले हुई थी और दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना के समय दोनों नशे में थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Zubeen Garg: सिंगर जुबिन की हत्या हुई... असम CM हिमंता शर्मा के खुलासे से मचा हड़कप, बोले- 'जिसने भी ये किया उसे नहीं छोडूंगा'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड