अपडेटेड 17 August 2024 at 12:27 IST
Jharkhand: झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Jharkhand: झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
- भारत
- 1 min read

Jharkhand: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आहूत 24 घंटे की हड़ताल से शनिवार को झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं।’’
आईएमए की प्रदेश इकाई के प्रमुख डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘‘हड़ताल के दौरान सभी वैकल्पिक सेवाएं, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं और वैकल्पिक सर्जरी निलंबित रहेंगी। हालांकि, हड़ताल का आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’
आईएमए झारखंड, राज्य स्वास्थ्य संघ (जेएचएसए), आरडीए-सीआईपी और अन्य प्रतिष्ठानों के सदस्य रांची में मार्च भी निकालेंगे।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 12:27 IST