अपडेटेड 15 August 2024 at 14:30 IST

स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड में 35 हजार युवाओं को जल्द मिलेगी नौकरी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के युवा और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
CM Hemant Soren
CM Hemant Soren | Image: X@HemantSorenJMM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के युवा और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम सोरेन ने रांची के मोहराबादी मैदान में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राज्य में चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

मोराबादी मैदान पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि पिछली साढ़े चार सालों में हमारी सरकार ने झारखंड के लोगों की बेहतरी, उनके हक और अधिकार के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

आजादी दिवस पर राज्य के बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड में 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आबकारी कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर, महिला सुपरवाइजरों समेत 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जो अक्टूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी।

सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस कार्यकाल में हजारों भर्तियां की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना शुरू करने जा रही है। इसके अंतर्गत पीएचडी करनेवाले वैसे छात्र जो नेट, गेट या जेट उत्तीर्ण हों उन्हें 22500 से 25000 रुपए प्रतिमाह फेलोशिप प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे किए जा रहे कार्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमनें महिलाओं के लिए झारखंड़ मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना शुरू की है। इसेक तहत 21 से 50 साल तक की सभी माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि जल्द बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलगी। झारखंड की 48 लाख महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक आपदाएं जरूर बढ़ा रही चिंता,पर देश आज जीने के लिए प्रतिबद्ध- PM

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 14:30 IST