Jharkhand: हजारीबाग में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव में कई लोग घायल; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत बेलतू गांव में शनिवार देर रात सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और जमकर पत्थरबाजी में बदल गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Clash between two groups in Hazaribagh
हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प | Image: ANI

झारखंड के हजारीबाग जिले में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। एसपी अंजनी अंजन  खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत बेलतू गांव में शनिवार देर रात सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और जमकर पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में दोनों समुदायों के कई लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवान भी चोटिल हुए हैं। 

विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प

जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस शनिवार देर रात निकाला जा रहा था, तभी दो समूह आमने-सामने आ गए।  देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच झड़प ओर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) शशिरंजन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे से दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे।

इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती

पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है और पूरा क्षेत्र अब पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन सतर्क है और किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक विवाद की वजह पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। 

यह भी पढ़ें: 'लालू ने कर्पूरी ठाकुर को कपटी...',तेजस्वी के बयान पर बरसे विजय सिन्हा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड