झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemant Soren
Hemant Soren | Image: X- ANI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड विधानसभा के सभी 81 सदस्य सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे और सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरा अनुपूरक बजट तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी होनी है।

हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में और 11 विधायकों ने पांच दिसंबर को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। इसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली थीं।

यह भी पढ़ें: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सिसोदिया की सीट बदली

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड