अपडेटेड 1 October 2024 at 20:54 IST

EXCLUSIVE/ चंपई सोरेन का हेमंत को खुला चैलेंज- सत्ता परिवर्तन हो कर रहेगा, विधायकी भी न बचा पाएंगे मुख्यमंत्री

बीजेपी नेता और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Former Jharkhand CM Champai Soren
चंपई सोरेन का हेमंत को खुला चैलेंज- सत्ता परिवर्तन हो कर रहेगा, विधायकी भी न बचा पाएंगे मुख्यमंत्री | Image: Facebook

Champai Soren Attack on Hemant Soren : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से लगातार चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर चैलेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद से चंपई के झारखंड की सियासत को लेकर जेएमएम पर हमले और भी तेज हो गए हैं। ताजा बयान में चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात का चैलेंज किया है कि वो झारखंड में सत्ता परिवर्तन कर के ही रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम हेमंत को अपनी विधायकी की सीट भी नहीं बचा पाने का चैलेंज किया है।


बीजेपी नेता और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। राज्य के विकास की गति बढ़ेगी, इसीलिए प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जब-जब झारखंड आए हैं वो बेहतरीन योजनाएं लेकर आए हैं। हम सब झारखंड वासियों को उत्साह ज्यादा है और पीएम मोदी के आने को लेकर हम उत्साहित हैं। पीएम मोदी को लेकर परिवर्तन महारैली का आयोजन किया गया और झारखंड की जनता को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया। झारखंड का छात्र अब आंदोलन के रास्ते पर निकल चुके हैं। जनता ने भी परिवर्तन महारैली का समर्थन किया जिससे ये तय है कि आने वाले दिनों में झारखंड की सत्ता परिवर्तित हो कर रहेगी। 

JMM ने कल्पना और जोबा को दी कोल्हान की जिम्मेदारी

वहीं दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंपई को उनके ही गढ़ कोल्हान में निपटाने की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में चंपई को चित करने के लिए जेएमएम ने कल्पना सोरेन और सिंहभूम से सांसद जोबा को आगे किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से विधायक हैं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की कद्दावर नेता जोबा मांझी सिंहभूम से सांसद हैं। ये दोनों ही कोल्हान इलाके में आते हैं। चंपई सोरेन को कोल्हान का टाइगर कहा जाता है।


कोल्हान में कल्पना-जोबा की मईयां सम्मान यात्रा

चंपई सोरेन के पार्टी छोड़कर जाने के बाद हेमंत सोरेन ने कोल्हान क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने के लिए अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और सिंहभूम से सांसद जोबा को जिम्मेदारी दी। जेएमएम की इन दोनों महिला नेताओं ने पूरे इलाके के गांवों में डोर टू डोर कैंपेन चलाया और घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं। कोल्हान में की गई जेएमएम की दोनों महिला नेताओं की इस यात्रा का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मईयां सम्मान यात्रा नाम रखा था। इस यात्रा के दौरान कल्पना ने बीजेपी को जमकर घेरा और जनता से ये वादा किया कि जब तक झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रहेगी तब तक ये योजनाएं ऐसे ही जारी रहेंगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'BJP के सत्ता में आने पर झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5,000 रुपये...'

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 1 October 2024 at 20:37 IST