7 बार के विधायक, टाइगर नाम से मशहूर हैं चंपई सोरेन... जो बनेंगे झारखंड के नए CM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और 7 बार के विधायक चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Champai Soren New CM of Jharkhand
झारखंड के नए CM चंपई सोरेन | Image: X- @ChampaiSoren

Champai Soren New CM of Jharkhand: झारखंड में जारी सियारी उहापोह के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और 7 बार के विधायक चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। 

चंपई सोरेन की बात करें तो वो झारखंड के सरायकेला से विधायक हैं। 7 बार के विधायक चंपई हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे हैं। इससे पहले भी वो एक बार मंत्री रह चुके हैं। चंपई को झारखंड का टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। चंपई किसान परिवार से आते हैं, उनके पिता एक किसान थे, उन्होंने भी खेती की है। चंपई सोरेने के चार बेटे हैं। चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के साथ झारखंड के आंदोलन में एक्टिव रहे थे। 

अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री रहे चंपई

चंपई सोरेन भाजपा के नेतृत्व वाली अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2 साल से ज्यादा चली इस सरकार में चंपई को कैबिनेट में अहम मंत्रालय दिए गए थे। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार में चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, अनुसूचित जनजाति मंत्री बनाया गया। 

Advertisement

कल्पना पर भारी पड़ा चंपई का अनुभव

बीते दो दिनों से सियासी गलियारों में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन पारिवार में ही असहमति और राजनीतिक अनुभव न होने की वजह से कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद विधायक दल की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और 7 बार के विधायक चंपई सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर UP में सपा के एकतरफा फैसले पर तिलमिलाई कांग्रेस, अब सुनिए अखिलेश का जवाब

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड