भाजपा ने झारखंड विधानसभा में उठाया हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, जांच की मांग

Hazaribagh violence: भाजपा ने झारखंड विधानसभा में हजारीबाग हिंसा की जांच की मांग का मुद्दा उठाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP's Karnail Singh Richest Winner, Umang Bajaj Youngest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Hazaribagh violence: झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में उठाया और इन झड़पों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग की।

इचाक में बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे फहराने और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प को लेकर विधानसभा में हंगामा किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की।

उन्होंने सरकार से वहां शांति बहाल करने का आग्रह किया।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

बरकट्ठा से भाजपा विधायक अमित यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा में आग लगा दी गई।

Advertisement

हजारीबाग से भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा की एक समिति से हजारीबाग झड़प की जांच कराए जाने की मांग की।

बाद में, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस घटना की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए कहां हुआ सस्ता और महंगा; यहां करें चेक

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड