अपडेटेड 30 January 2024 at 16:49 IST
हेमंत सोरेन की भगोड़े वाली हरकत से पत्नी भाई-भाभी सब परेशान, मेरी बात हुई है-Nishikant Dubey का दावा
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को CM बनाने चाहते हैं, मगर उनके इस फैसले से परिवार खुश नहीं है।
- भारत
- 3 min read

Jharkhand Money Laundering Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) से बचने के लिए पिछले दो दिनों से फरार थे। इस बीच वो अचानक रांची स्थित CM आवास पर पहुंच गए। रांची लौटते ही मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक बुला ली।
CM आवास पर हेमंत सोरने की अगुवाई में हुई बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। कल्पना ना फिलहाल विधायक हैं और ना ही मंत्री, फिर भी वो इस बैठक में शामिल हुईं। इसके बाद अटकलों का बाजार और तेजी से गर्म होने लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में चर्चा के बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी पत्नी कल्पना को झारखंड का नई मुख्यमंत्री चुना जा सकता है। इस लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
हेमंत सोरेन को लेकर निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर दाव खेल रहे हैं। इसके लिए वो भगोड़ा भी बन रहे हैं। मगर उनकी इसकी हरकत से उनके परिवार के लोग भी दुखी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्यपाल से संविधान के अनुच्छेद 355 के तहत एक रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करता हूं। सीएम सोरेन के भाई और भाभी ने मुझसे बात की है। वे सभी दुखी हैं।
भगोड़े वाली हरकत से परिवार परेशान-निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने आगे कहा, इस पार्टी (JMM) का गठन शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन ने किया था, लेकिन हेमंत सोरेने अपनी पत्नी को प्रभार देना चाहते हैं। परिवार में उनके इस फैसले से कोई भी इस पर सहमत नहीं हो रहा है और वो एक भगोड़े की तरह अपनी पत्नी के लिए प्रभार पाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन के लिए यह सबसे अच्छा अवसर है।''
Advertisement
किसकी कार में घुम रहे थे हेमंत सोरेन
निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी ईडी का समन आया था तो कहते थे कि हम वीर हैं हम लड़ाका हैं हम आदिवासी हैं हम किसी से डरते नही हैं। एजेंसी को सहयोग करना हमारा कर्तव्य हैं। अब 48 घंटे तक गायब हो गए। विनोद सिंह के नाम से BMW रजिस्टर्ड हैं उसी प्राइवेट गाड़ी से दो दिन से घूम रहे थे। जो मान सम्मान इजज्त झारखंड की थी वो मिट्टी में मिला दी। अब भगौडे की तरह अपनी पत्नी को चार्ज दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन छोड़ेंगे CM पद? गिरफ्तारी की तलवार के बीच विधायकों संग बैठक, पत्नी कल्पना भी मौजूद
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 16:49 IST