Jharkhand: सड़क दुर्घटना में घायल बिरसा मुंडा के परपोते की मौत, रांची में चल रहा था इलाज

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
\Birsa Munda grandson death
बिरसा मुंडा के परपोते की मौत | Image: PTI

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंडा 45 वर्ष के थे।

मंगल मुंडा ने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

मंगल मुंडा की हृदय गति रुकने से मौत

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिरसा मुंडा के रिश्तेदार मंगल मुंडा की रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री का कार्यालय मंगल मुंडा के इलाज के सिलसिले में रिम्स अधिकारियों के संपर्क में थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 कंपनी PAC, ड्रोन से नजर, संभल में हिंसा के बाद पहली नमाज;भारी सुरक्षा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड