फ्लोर टेस्ट से पहले भगवान के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बैद्यनाथ धाम में किया रुद्राभिषेक; बिहार के लिए मांगी ये दुआ
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार ने साथ नए मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना कराया।
- भारत
- 2 min read

सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को अपने पड़ोसी राज्य झारखंड पहुंचे। पटना से वो हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वो सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री करीब 1 घंटे तक मंदिर में रहें। जिसके बाद वो बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ का संकल्प कराया। इसके बाद उन्होंने बाबा मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया। उनके आगमन को लेकर पूरे देवघर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया।
सम्राट चौधरी ने बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
सम्राट चौधरी के आगमन की जानकारी जैसे ही मिली मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूजा के बाद मुख्यमंत्री बाबा बासुकीनाथ मंदिर भी गए। वापसी पर वे देवघर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और शाम को वे देवघर के मैहर गार्डन में आयोजित एक निजी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
फ्लोर टेस्ट से भगवान का लिया आशीर्वाद
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की पहली राजनीतिक परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को विश्वासमत हासिल करेंगे। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाूले सम्राट चौधरी NDA का पूर्ण समर्थन हैं, बावजूद सबके नजरें इस पर टिकी है।
Advertisement
बिहार के लिए कामना
इस बीच सम्राट चौधरी देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद भी लिया और प्रदेश की तर्क तरक्की के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की सुख-समृद्धि और राज्य के निरंतर विकास के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है।