BREAKING: जेपीएससी धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले में CID ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक (PA) बी.एन. राम को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस पूरे मामले में CID की 22वीं गिरफ्तारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BREAKING: जेपीएससी धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार
BREAKING: जेपीएससी धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार | Image: X

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक (PA) बी.एन. राम को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसी की यह 22वीं गिरफ्तारी मानी जा रही है, जिससे आयोग के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

इंटरव्यू मैनेज करने के एवज में 40 लाख ऐंठने का आरोप

गिरफ्तार आरोपी बी.एन. राम पर अभ्यर्थियों से जेपीएससी साक्षात्कार में पास कराने और नंबर बढ़वाने के नाम पर 40 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप है। सीआईडी को जांच के दौरान ऐसे ठोस सबूत मिले हैं, जो सीधे तौर पर साक्षात्कार मैनेज करने के इस खेल में शामिल होने की ओर इशारा करता है।

पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से भी हो चुकी है कड़ी पूछताछ

इस मामले की आंच अब आयोग के शीर्ष स्तर तक पहुंच चुकी है। हाल ही में सीआईडी ने समन जारी कर जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उनसे कई घंटों तक तीखे सवाल किए गए। अजिता भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं। परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप और सीआईडी की बढ़ती दबिश के बीच अजिता भट्टाचार्य ने बीते 9 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जांच के दायरे में कई और लोग भी शामिल

बी.एन. राम की गिरफ्तारी से इस पूरे धांधली नेटवर्क के कई और राज खुलने की संभावना है। सीआईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि 40 लाख रुपये के लेन-देन के इस खेल में और कौन-कौन से अधिकारी या रसूखदार चेहरे शामिल थे। लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा- जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती

 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड