झारखंड: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

झारखंड के पलामू जिले में 16 वर्षीय छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने यहां बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पीपरा और हरिहरगंज थाना क्षेत्रों म

Follow : Google News Icon  
Harassed Housekeeping staff speaks up
यौन उत्पीड़न | Image: PTI

झारखंड के पलामू जिले में 16 वर्षीय छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने यहां बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पीपरा और हरिहरगंज थाना क्षेत्रों में आठ घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया।

Advertisement

छतरपुर अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अवध यादव ने कहा, ‘‘पीड़िता की नजदीकी रिश्तेदार के बयान के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है और अपराधी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।’’ एक आवासीय स्कूल की पीड़ित छात्रा के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। एसडीपीओ ने कहा, ‘‘घटना बृहस्पतिवार की है और पीड़िता को मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि रिपोर्ट का इंतजार है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड