अपडेटेड 16 April 2024 at 15:07 IST

जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन तेज, झारखंड में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

जमीन घोटाला मामले में ईडी का एक्शन तेज हो गया है। झारखंड के कई जगहों पर ईडी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Follow : Google News Icon  
BREAKING: ED Raids Dozen Locations Across Rajasthan In Illegal Mining Case
झारखंड में कई ठिकानों पर ईडी का ताबड़तोड़ | Image: Representative

जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन तेज हो गया है। झारखंड के कई जगहों पर ईडी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।  जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी रांची में करीब 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें झामुमो नेता अंतु तिर्की का भी ठिकाना शामिल है। ईडी की रेड पंडरा, मोरहाबादी, तुपुदाना और बरियातू में चल रही है। ईडी की बड़ी टीम सुबह-सुबह सभी ठिकानो पर पहुंची।

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करीबी में शुमार सद्दाम को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी के अधिकारी सद्दाम से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। इस पूछताछ से निकली जानकारी के बाद ही ईड सभी ठिकाना पर ईडी की छापेमारी शुरू की है।

मामले में एक और गिरफ्तारी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने मामले से कथित तौर पर जुड़े अंतु तिर्की नामक व्यक्ति के खिलाफ रांची में कुछ स्थानों पर छापे भी मारे।

मामले में अबतक 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एक अन्य धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद अफशार अली के रूप में हुई है और ईडी ने अदालत की अनुमति हासिल करने के बाद नए मामले में उसे हिरासत में लिया है। अली पर सोरेन और राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामले के मुख्य आरोपी के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करके झारखंड में कुछ जमीन हड़पने के लिए "जालसाजी" करने का आरोप है। बता दें, यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है।

Advertisement

हेमंत सोरेन पर ये है आरोप

हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी रांची में 8.86 एकड़ जमीन से संबंधित मामले की जांच कर रही है। ईडी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से यह जमीन हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: J&K से 370 समाप्त हुई तो पथराव करने वालों के हाथ में लैपटॉप, आतंकवाद गिन रहा अंतिम सांसें- अमित शाह

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 10:21 IST