JPSC Protest: छात्रों के आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, झारखंड सरकार रद्द कर सकती है 14वीं JPSC परीक्षा

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि झारखंड सरकार 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द कर सकती है। इसके अलावा कई अन्य प्रक्रियाधीन परीक्षाएं भी रद्द हो सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ranchi Student Protest JPSC And JSSC Protests
JPSC Protest: छात्रों के आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, झारखंड सरकार रद्द कर सकती है 14वीं JPSC परीक्षा | Image: X

रांची में JPSC मामले में आंदोलनरत छात्रों से बात करने वाली मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों की बात गंभीरता से सुनी गई है, जल्द ही इसका हल निकलेगा। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि झारखंड सरकार 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द कर सकती है। इसके अलावा कई अन्य प्रक्रियाधीन परीक्षाएं भी रद्द हो सकती हैं।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक‍ छात्र आंदोलन के मद्देनजर सरकार ये कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि मामले की CID, CBI इन्वेस्टिगेशन की जगह न्यायिक जांच पर भी एक राय बनाने की कोशिश हो सकती है। आपको बता दें कि छात्र आंदोलन का आज 16वां दिन है।

एबीवीपी ने सीएम हाउस घेरा, हिरासत में लिए गए 10 कार्यकर्ता

छात्रों के चल रहे आंदोलन के बीच शनिवार को ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के पास पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Advertisement

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया। जिन्हें हिरासत में लिया गया था, उनमें एबीवीपी के झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु, प्रकाश टुटी आदि शामिल रहे।

अलग-अलग पंडाल, उद्देश्य सिर्फ परीक्षा पद्धति में सुधार

Advertisement

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पीएससी-जेएसएससी रिफार्म्स मंच, आइसा आदि के बैनर तले आंदोलनरत छात्रों के पंडाल भले ही अलग-अलग हो, परंतु उनका इकलौता उद्देश्य पूरी परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाना ही है।

छात्रों के इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को प्रसिद्ध अभिनेता और गीतकार पीयुष मिश्रा भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को हौसला बढ़ाया। 

इसे भी पढ़ें- अतीक अहमद के लाड़ले बेटे आबान के जनाजे में आई थी मां शाइस्‍ता परवीन, काले शीशे वाली कार में था कौन? अफवाहों के बाद अलर्ट पर यूपी पुलिस

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड