Jharkhand: गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में PLFI सुप्रीमो ढेर, कुख्यात मार्टिन केरकेट्टा पर था 15 लाख का इनाम

गुमला के कामडरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। पुलिस को लंबे समय से इनामी नक्सली की तलाश थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand gumla Naxalite Encounter
गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में PLFI सुप्रीमो ढेर | Image: ANI/File

झारखंड के गुमला जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI ) के एक शीर्ष नक्सली को मुठभेड़ में मारा गया। जिले के कामडारा जंगली क्षेत्र में बीती रात को हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा ढेर हो गया। कुख्यात पर पुलिस ने 15 लाख का इनाम रखा था।


गुमला के कामडरा में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को कामडारा इलाके में कुख्यात नक्सली  मार्टिन केरकेट्टा के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहा पहुंची, तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर 

गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात कामडारा इलाके में आधा दर्जन नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पारही जंगल में अपना ऑपरेशन शुरू किया। दोनों और से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें PLFI का एक शीर्ष कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। 2 अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगने की सूचना है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

मार्टिन पर था 15 लाख रुपये का इनाम 

मार्टिन केरकेट्टा PLFI का  सुप्रीम था, जिस पर गुमला पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। कुख्यात दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद नक्सली मार्टिन केरकेट्टा ही संगठन की कमान संभाल रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। दिनेश गोप का दाहिना हाथ मार्टिन केरकेट्टा की पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था। मंगलवार को उसकी मौजूदगी की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तुरंत एक्शन शुरू हुआ।

Advertisement

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस टीम पारही जंगल में घुसी और उग्रवादियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पारही जंगल में कैंप बनाकर रह रहे उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।  एक घंटे तक चली मुठभेड़ में  कुख्यात मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cloudburst: रेस्क्यू जारी, अब भी फंसे कई लोग; बड़े अपडेट्स
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड