अपडेटेड 6 March 2024 at 13:28 IST

खंजर से डराया, जबरन उठाया और मारा... दुमका के जानवरों ने स्पेनिश महिला को यूं बनाया शिकार, पढ़ें FIR

Jharkhand: झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप मामले की FIR कॉपी सामने आई है। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow : Google News Icon  
A police team surveyed the spot on Sunday, where a Spanish national was allegedly gang-raped in Dumka, Jharkhand
झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म | Image: PTI

झारखंड के दुमका में स्पेनिश ब्लॉगर के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने अबतक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने खुद इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। जो शिकायत दर्ज कराई गई उसमें दी गई जानकारी के अनुसार 7 में से 4 आरोपियों ने पीड़िता को जबरन उठा लिया और फिर इस घटना को अंजाम दिया।

जो FIR दर्ज कराई गई है, उसके अनुसार दरिंदों ने पहले महिला के पति की लात और घूंसों के साथ पिटाई की और फिर उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़िता 2 मार्च, 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 376 डी (गैंगरेप) और 395 (डकैती) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पहले खंजर दिखाया... और फिर एक-एक कर दिखाई दरिंदगी...

पीड़िता के अनुसार पति के साथ मारपीट करने के बाद इन दरिंदों ने खंजर से उन्हें डराया फिर उठाकर ले गए और एक-एक कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। करीब ढ़ाई घंटे तक इस तरह की दरिंदगी दिखाने के बाद पीड़ितों का सामान लेकर भी वहां से भाग गए। स्पेनिश कपल अपने टेंट में आराम कर रहे थे, जब दुमका के इन जानवरों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

स्पेनिश कपल अपने टेंट में आराम कर रहे थे, जब दुमका के इन जानवरों ने इस घटना को अंजाम दिया। कपल को बाहर से कुछ आवाजा आई, जिसके बाद वो बाहर निकले।

Advertisement

कुछ लोग इस दौरान फोन पर बात करते नजर आए, वो बाइक पर सवार थे और लोकल भाषा में बात कर रहे थे। बीच-बीच में वो इंग्लिश का भी इस्तेमाल कर रहे थे। इससे कुछ ही समय पहले तीन लोग आए थे, और महिला के पति के साथ बहस करके चले गए। उन्होंने भी पीड़िता के पति पर हमला किया।

फिर 4 अन्य लोगों ने महिला को खंजर दिखाकर डराया और फिर जबरन उसे उठाकर जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद उसे लात-घूसे मारने के बाद एक-एक कर रेप किया। पूरी घटना रात के 7 से 10 बजे के बीच हुई।

Advertisement

NCW ने मामले में जांच को लेकर लिखी चिट्ठी

इस मामले में NCW की ओर से अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर कहा गया, "एनसीडब्ल्यू झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ क्रूर सामूहिक बलात्कार की निंदा करता है। एनसीडब्ल्यू को सूचित किया गया है कि आरोपी मौके से भाग गए। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें 8-10 लोग शामिल थे। पुलिस ने अभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामला। इस मामले में जांच में तेजी लाने और आईपीसी 376डी के तहत बलात्कार के आरोप लगाने के लिए एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा की ओर से डीजीपी को एक पत्र भेजा गया है।''

आयोग ने एक्स पर पोस्ट किया, ''स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, ममता कुमारी, एनसीडब्ल्यू का एक सदस्य मामले के तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगा और पीड़ित और संबंधित पुलिस से मिलेगा।"

इसे भी पढ़ें: दिल्ली आए हैदराबाद के योहान ने किया 'खौफनाक' काम! सही रास्ता नहीं बताने पर रेत दिया युवक का गला

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 March 2024 at 12:02 IST