Breaking News: बहुमत एनडीए के पक्ष में होगा- जदयू विधायक नीरज कुमार का दावा
Breaking:बिहार में सियासी घमासान के बीच जदयू विधायक नीरज कुमार ने दावा किया है कि एनडीए सरकार के हाथ में सत्ता रहेगी, स्पीकर को अपनी कुर्सी त्यागनी पड़ेगी।

Breaking: बस कुछ देर और बिहार सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। इस बीच जेडीयू विधायक नीरज कुमार ने भी विश्वास के साथ कहा कि बहुमत एनडीए के पक्ष में होगा।
NDA सरकार गठन के 15वें दिन नीतीश कुमार विधानसभा में अपना विश्वास मत पेश करेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत स्पीकर का संबोधन होगा फिर विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।
क्या कहा जेडीयू विधायक ने?
नीरज कुमार ने कहा, "बहुमत एनडीए के पक्ष में होगा. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा और उन्हें कुर्सी छोड़नी होगी और डिप्टी स्पीकर इसकी अध्यक्षता करेंगे..." दरअसल, पेंच स्पीकर अवध कुमार चौधरी को लेकर फंसा है।
प्रोसेस क्या?
11:30 बजे विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल विधानमंडल के सदस्यों को अड्रेस करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों के सदस्य अपने-अपने सदन में लौटेंगे और आगे की कार्यवाही शुरू होगी।
Advertisement
पेंच फंसा है यहां...
राज्यपाल के अभिभाषण बाद स्पीकर और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ NDA की तरफ से अविश्वास का संकल्प लिया। अगर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर अपना पद त्याग देते हैं, तो फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही का आगाज होगा। और अगर वो सत्ता पक्ष के हिसाब से नहीं चलते हैं इस्तीफा नहीं पेश करते हैं तो ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Breaking: 'स्पीकर साहब या तो खुद ही पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा'- मंत्री विजय चौधरी