अपडेटेड 9 February 2024 at 13:52 IST

Breaking News: चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, ऐलान के बाद बोले जयंत- दिल जीत लिया

Breaking News: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इस खबर की घोषणा पर जयंत चौधरी ने कहा- दिल जीत लिया।

Follow : Google News Icon  
Jayant Chaudhary
जयंत चौधरी | Image: Facebook/File

Breaking News: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इस खबर की घोषणा पर रालोद अध्यक्ष और चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने कहा- दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री के पोस्ट को टैग कर अपनी खुशी जाहिर की। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर तीन बड़े नामों का ऐलान किया।  भारतीय राजनीति, सोसाइटी के लिए अभूतपूर्व काम किया। 

कम शब्दों में दिल की बात

जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री के ट्वीट को री पोस्ट कर दिल की बात कही। महज तीन शब्दों में भावनाएं जाहिर की। लिखा- दिल जीत लिया।

पीएम ने ऐसे किया याद!


इससे पहले पीएम ने एक्स पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कृषक नेता को डट कर खड़े रहने वाली शख्सियत के तौर पर याद किया। लिखा- हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Breaking News : तीन भारत रत्न का एक साथ ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव को भी सम्मान

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 13:02 IST