Breaking News: 'ये भावुक और यादगार पल... मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद' जयंत चौधरी
जयंत ने इसे राजनीतिक दृष्टि से न देखने की बात कही। प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया। साथ ही पिता अजीत सिंह को याद किया।

Breaking News: केंद्र सरकार के द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आवाज सुनी है और वो इसके लिए उनका धन्यवाद करता । उन्होंने कहा कि चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों और देश के लिए न्योछावर किया था और उनका सम्मान करके सरकार किसानों का सम्मान किया है।
इससे पहले जयंत ने एक्स पर दिल की बात कही थी। लिखा था जीत लिया। तब प्रधानमंत्री के पोस्ट को री ट्वीट कर उन्होंने अपनी बात रखी थी।
भावुक पल
जयंत मीडिया से मुखातिब हुए। दादा चौधरी चरण सिंह और पिता अजीत चौधरी को याद किया। कहा गांव के लोगों के मन में एक टीस थी जो आज खत्म हो गई होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोटि कोटि धन्यवाद कहा। बोले-ये बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं...जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है।"
Advertisement
पीएम ने ऐसे किया याद!
भारत सरकार ने आज देश की तीन महान शख्सियतों को सम्मानित करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और डॉक्टर स्वामीनाथन को याद किया। चरण सिंह के प्रति पीएम ने एक्स पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कृषक नेता को डट कर खड़े रहने वाली शख्सियत के तौर पर याद किया। लिखा- हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।
ये भी पढ़ें- Breaking News : तीन भारत रत्न का एक साथ ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव को भी सम्मान