मांग में सिंदूर और पहन रखा बुर्का; दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने गई थी लड़की... मच गया बवाल
जौनपुर में एक युवक कथित तौर पर हिंदू लड़की को भगाकर ले गया था और शादी करने वाला था। उसके पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- भारत
- 2 min read

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के पास शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक लड़की बुर्का पहनकर एक लड़के के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची। हंगामे की वजह लड़की और लड़का का अलग-अलग धर्म होना था। बताया जाता है कि लड़की हिंदू और लड़का दूसरे समुदाय का था। उसको को लेकर जब हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस युवक को अपने साथ पकड़कर ले गई।
वीडियो में देखा गया है कि युवती बुर्का पहनकर बैठी हुई है, जिससे कई लोग पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान लड़की के साथ मौजूद युवक से भी लोग लगातार पूछताछ कर रहे हैं। लोगों ने जब युवती का नकाब हटवाया तो सभी हैरान रह गए। बुर्का पहनकर आई युवती के माथे पर सिंदूर लगा हुआ था। वीडियो में देखा गया कि वहां पुलिस आती है और दोनों युवक-युवती को अपने साथ ले जाती है।
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र की घटना
घटना जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हिंदू लड़की को कथित तौर पर दूसरे समुदाय का युवक बुर्का पहनाकर दीवानी न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था। जैसे इस बात की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने दीवानी परिषर में हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 अगस्त को खुटहन थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव का रहने वाला मोहम्मद मुस्लिम कथित तौर पर लड़की को भगाकर ले गया था। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी। 31 अगस्त को मोहम्मद मुस्लिम उस लड़की के साथ शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।