अपडेटेड 30 April 2024 at 17:00 IST
Dhananjay Singh: आज भी नहीं होगी धनंजय सिंह की रिहाई, कल सुबह तक आ सकते हैं बरेली जेल से बाहर
UP News: अपहरण और जबरन वसूली के मामले में धनजंय सिंह को 7 साल की सजा हुई। इस मामले में हाई कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी।
- भारत
- 3 min read

Dhananjay Singh News: जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की रिहाी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार (1 मई) सुबह तक धनंजय सिंह बरेली जेल से रिहा हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी जानकारी मिली है।
धनंजय सिंह की जेल से रिहाई में लगातार देरी हो रही है। कोर्ट के आदेश के बाद वह अब तक बाहर नहीं आ सके हैं। संभावनाएं हैं कि कल सुबह तक उन्हें बरेली जेल से रिहा किया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट से रिहाई का आदेश जौनपुर जेल जांच के लिए भेजा गया है। ये आदेश देर रात बरेली जेल पहुंचेगा। हाईकोर्ट ने बीते दिनों धनंजय सिंह की रिहाई का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्हें जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किया गया।
वकील ने क्या बताया?
वहीं, धनंजय सिंह के वकील शिव प्रताप सिंह की मानें वह बुधवार शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं। वकील का कहना है कि जौनपुर की जिला अदालत में औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। आज औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश होगी। ऐसा होता है तो धनंजय सिंह बुधवार शाम तक बरेली जेल से रिहा हो सकते हैं। वहीं, खबरों की मानें तो वकील या परिवार के कुछ करीबी सदस्य आज बरेली जेल में धनंजय सिंह से मुलाकात भी कर सकते हैं।
Advertisement
हाई कोर्ट से मिली राहत, लेकिन…
जौनपुर की एक स्थानीय अदालत ने 6 मार्च 2024 को अपहरण और जबरन वसूली के एक मामले में धनंजय सिंह को दोषी ठहराया था। जौनपुर की कोर्ट ने पूर्व सांसद 7 साल की कैद के अलावा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में शनिवार (27 अप्रैल) को जमानत दे दी है।
लोकसभा चुनाव के बीच धनंजय सिंह के जेल से बाहर आने पर जौनपुर का चुनाव दिलचस्प मोड़ ले सकता है। हालांकि खास बात ये है कि हाई कोर्ट से भले ही धनंजय सिंह को जमानत मिल गई हो, लेकिन फिर भी वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है लेकिन उनकी सजा बरकरार है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
Advertisement
पत्नी श्रीकला लड़ रहीं चुनाव
बता दें कि बाहुबली नेता धनंजय सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता, लेकिन उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली। धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं और जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार हैं। धनंजय सिंह के जमानत पर बाहर आने से जौनपुर का चुनाव दिलचस्प हो जाएगा। वो अपनी पत्नी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 16:39 IST