Bullet Train: भारत को दो बुलेट ट्रेन सौगात में देगा जापान, 600 करोड़ की लागत वाली पहली दो'रफ्तार की रानी' मिलेगी मुफ्त

जापान भारत को दो बुलेट ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। 600 करोड़ की लागत वाली रफ्तार की रानी जापान भारत को मुफ्त में देने जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
japan gifts two bullet trains to india
जापान भारत को दो बुलेट ट्रेन तोहफे में देगा। | Image: Canva

Bullet Train: भारत और जापान के बीच की दोस्ती कितनी गहरी है, ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है। जापान अपने खास दोस्त भारत को दो बुलेट ट्रेन मुफ्त में देने वाला है। 600 करोड़ की लागत वाली दो रफ्तार की रानी जापान भारत को देने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ट्रेन की डिलीवरी 2026 की शुरुआत में होने वाली है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जापान दो शिंकानसेन ट्रेन E5 और E3 भारत को मुफ्त में देने जा रहा है।

बता दें, ई5 और ई3 बुलेट ट्रेन के कॉरिडोर प्रोजेक्ट, जो 508 किलोमीटर लंबा है, का लगभग 71 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसका मतलब ये है कि 508 किमी में से 360 किमी तक का काम पूरा किया जा चुका है। इस कॉरिडोर के फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस, और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी NHSRCL (National High Speed rail Corporation) के पास है। केंद्र सरकार ने 2016 में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए इस कंपनी की स्थापना की थी।

समुद्र ने अंदर से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 km/h होगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किमी का सफर बुलेट ट्रेन तीन घंटे में तय करेगी। फिलहाल इसे के के5 से 8 घंटे में तय किया जाता है। बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा होगा। वहीं मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, भोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती हो सकते हैं। खास बात ये है कि इनमें मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। वहीं मुंबई में 7 किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। इसके अलावा ये ट्रेन 70 हाईवे, 21 नदियों को पार करेगी।

भारत और जापान में एक साथ आ सकता E10 मॉडल

जापान बुलेट ट्रेन के E10 मॉडल पर काम कर रहा है। बुलेट ट्रेन का ई10 मॉडल आज की नई तकनीकों से लैस, काफी तेज और काफी मॉडर्न होगा। खास बात ये है कि  E10 मॉडल को एक साथ भारत और जापान में लॉन्च करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अगर सबकुछ सफल रहा तो बुलेट ट्रेन का E10 मॉडल एक साथ ही भारत और जापान में आएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Tariff War: ट्रंप की जिद पड़ जाएगी भारी? जिसे अमेरिका ने लताड़ा उसे दोस्त बना कर चीन ने US को पटखनी देने का बनाया पूरा प्लान
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड