अपडेटेड 6 September 2023 at 13:18 IST

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को ऐसे कराएं पंचामृत स्नान, जानें इसका महत्व

बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाने वाला कृष्ण जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है खासकर इस दिन पंचामृत स्नान बेहद खास होता है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे कराएं?

Follow : Google News Icon  
Janmashtami Par Krishna Ko Kaise Karaye Panchamrit snan
Janmashtami Par Krishna Ko Kaise Karaye Panchamrit snan | Image: self

Janmashtami Par Krishna Ko Kaise Karaye Panchamrit snan: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रुप में अपना आठवां अवतार लिया था, जिसे पूरे देश में जन्माष्टमी या कृष्ण जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की विधिवत पूजा की जाती है जिसमें पंचामृत स्नान भी होता है। आइए जानते हैं इस स्नान का क्या महत्व है और इसे कैसे कराएं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या होता है पंचामृत स्नान का महत्व?
  • जन्माष्टमी पर कैसे कराएं कृष्णा को पंचामृत स्नान?

क्या होता है पंचामृत स्नान का महत्व?

अक्सर देवी-देवताओं की पूजा में पंचामृत स्नान कराया जाता है। दरअसल, यह एख विशेष तरह का स्नान होता है, जिसे भगवान के स्नान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई सारी चीजें शामिल होती है। वहीं अगर जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराते हैं, तो इस पूजा का लाभ दोगुना हो जाता है। आइए जानते हैं इसे कैसे कराया जाता है।

जन्माष्टमी पर कैसे कराएं कृष्णा को पंचामृत स्नान?

  • पंचामृत स्नान को कराने के लिए सबसे पहले दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले भगवान कृष्ण को कच्चे दूध से स्नान कराएं। 
  • फिर लड्डू गोपाल को दही से नहलाएं। कहा जाता है कि दही ठंडी होती है, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करती है।
  • इसके बाद तीसरे स्टेप में कृष्ण जी को गाय के देसी घी से स्नान कराएं। इसे त्वचा पर लगाने से नेचुरल नमी बरकरार रहती है। 
  • घी के बाद भगवान कृष्ण को शहद से स्नान कराएं। इससे शरीर अच्छी तरह से साफ हो जाता है और स्किन में चमक लाता है।
  • शहद के बाद लड्डू गोपाल को चीनी के पाउडर से नहलाया जाता है यह एक तरह से त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है। 
  • इसके बाद अपने लड्डू गोपाल को अलग बर्तन में रखकर गंगाजल में तुलसी और गुलाब का फूल डालकर स्नान कराएं। फिर साफ कपड़े से पोछकर उनको कपड़े पहनाएं।


यह भी पढ़ें... Janmashtami 2023: क्या आपने भी रखा है जन्माष्टमी का व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Tulsi Upay: जन्माष्टमी पर करना चाहते हैं लड्डू गोपाल को प्रसन्न, तो करें तुलसी से जुड़े कुछ उपाय 

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 September 2023 at 13:17 IST