Jammu: भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार, अधिकारियों ने दी जानकारी

जम्मू के बाहरी इलाके में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Jammu: भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार, अधिकारियों ने दी जानकारी | Image: X

जम्मू के बाहरी इलाके में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस ने यह कार्रवाई दोमाना पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत लाले दा बाग इलाके में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद की।

जमीन को लेकर विवाद

पुलिस ने बताया कि शनिवार को रेखा देवी और जमीन के पूर्व मालिक बृज भूषण सिंह जामवाल के भाई बृज राज सिंह के बीच 21.5 मरला जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि टकराव के दौरान बृज राज सिंह ने कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बृज राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है, जबकि दो अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - क्यों हुनमान जी श्रीराम को ले आए अंजनी मां के पास? जानें कथा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड