Weather: जम्मू, कठुआ, सांबा और कश्मीर डिवीजन में तेज बारिश शुरू... घूमने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं, जानें कब तक रहेगी ये ठंडक?

जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश से तापमान गिर गया है। ऐसे में पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट, क्योंकि ये ठंडक ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली, फिर पड़ेगी भीषण गर्मी। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jammu Kashmir Weather rain
जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश से तापमान गिरा | Image: Representative Image

Jammu-Kashmir Weather update: कश्मीर संभाग (Kashmir Division) और ऊंचे इलाकों में कल शुरू हुई तेज बारिश ने कश्मीर की वादियों को खुश कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों और पर्यटकों को राहत मिली है, वहीं कश्मीर की खूबसूरत वादियां बारिश से और भी मनमोहक हो गई हैं। ताजा अपडेट जम्मू, कठुआ और सांबा से भी आया है, जहां अचानक शुरू हुई तेज बारिश ने पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। 

श्रीनगर का तापमान पहुंचा 17 डिग्री 

बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने से इन इलाकों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जहां लगातार श्रीनगर में तापमान बढ़ता जा रहा था, वहीं अब ताजा IMD रिपोर्ट के मुताबिक पारा 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

पहलगाम और गुलमर्ग में भी हो रही अच्छी बारिश

पहलगाम में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, तापमान में भी गिरावट आई है। गुलमर्ग में 13.4 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सिर्फ 12.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इन इलाकों की ठंडी हवाएं और हल्की बारिश अब पर्यटकों को खूब आकर्षित करने वाली है।

कई दिनों से तप रहा था जम्मू, अब मिली राहत 

दूसरी ओर पिछले कई दिनों से जम्मू, कठुआ और सांबा में भीषण लू का प्रकोप था, जम्मू में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा था। लगातार पांचवें दिन भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर थी। लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे थे, बाजार दोपहर में सुनसान नजर आ रहे थे, दोपहिया वाहनों पर सफर करना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद अब बारिश होने से सभी की परेशानी मानो एकदम से खत्म हो गई है।

Advertisement

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 25 मई तक कश्मीर में इसी तरह से बौछारें पड़ती रहेंगी, उसके बाद 26 मई से पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। लेकिन बुरी खबर ये है कि अभी भी कश्मीर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि जम्मू संभाग में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति फिर से बनेगी। तो ऐसे में सिर्फ ये आने वाले 2-3 दिन ही गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। लेकिन गर्मी का दौर अभी बाकी है।  

यह भी पढ़ें: भारत में 'सुपर एल नीनो' से अब और भयंकर गर्मी पड़ेगी, सूखे का भी अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड