J-K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के फिर गैर कश्मीरी पर हमला, UP के शख्स को मारी गोली; हुआ घायल

Jammu Kashmir Terror Attack: बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी। गोली शख्स के हाथ में लगी। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jammu kashmir terror attack
गैर कश्मीरी को मारी गोली | Image: Republic

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बृहस्पतिवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी। कुमार को गोली हाथ में लगी थी। उन्होंने बताया कि कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हमले का यह तीसरा मामला है।

रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में छह प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय चिकित्सक की मौत हो गई थी, जबकि 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Cyclone Dana: 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द और फ्लाइटें प्रभावित, ओडिशा में तबाही मचाएगा चक्रवात ‘दाना’

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड