Updated April 28th, 2024 at 12:30 IST
उधमपुर बॉर्डर पर मुठभेड़ के बीच फंसे 4 पाकिस्तानी आतंकी, घुसपैठ के लिए मिली हाई ट्रेनिंग
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बॉर्डर पर सेना और आतंकियों के बाची मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार 4 पाकिस्तानी आतंकी इसमें फंसे हुए हैं।
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बॉर्डर पर सेना और आतंकियों के बाची मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार 4 पाकिस्तानी आतंकी इसमें फंसे हुए हैं। इन्हें घुसपैठ करने के लिए हाई लेवल की ट्रेनिंग दी गई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर-कठुआ बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों की गोलीबारी में ग्राम रक्षा समूह का एक सदस्य घायल हो गया।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पनारा गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की सूचना बसंतगढ़ के पनारा गांव से मिली। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल ने यहां के वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा और उनसे लोहा लिया। संदेह है कि ये लोग आतंकवादी थे।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि बसंतगढ़ के पनारा गांव में पुलिस और ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल की संदिग्ध आतंकवादियों से सुबह करीब पौने आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। उसने बताया कि पुलिस और अतिरिक्त सैन्य दल को गांव में भेजा गया है तथा छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की ओर से भाग गए और सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे हैं। आतंकवादियों की सटीक संख्या का फिलहाल पता नहीं है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में शनिवार देर शाम जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा में सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया था। वीडीजी के सदस्यों के साथ पुलिस का एक दल आज सुबह ‘चोचरू गाला हाइट्स’ रवाना हुआ जहां आतंकवादियों के एक समूह के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई।’’
Advertisement
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में वीडीजी का एक सदस्य घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी मजबूत करने और आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना तथा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दलों के साथ पुलिस के विशेष अभियान समूह को इलाके में भेजा गया है।
(इनपुट:भाषा)
Advertisement
इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में लवली इस्तीफा',अरविंदर सिंह ने छोड़ा पद तो संजय निरुपम ने कांग्रेस को लगते हाथों लिया
Advertisement
Published April 28th, 2024 at 11:40 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।