जम्मू-कश्मीर में NH पर पैसेंजर कैब गहरी खाई में गिरी, करीब 10 की मौत; बारिश की वजह से रेस्क्यू ठप्प

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी पैसेंजर कैब गहरी खाई में जाकर गिर गई, जिसकी वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ramban Accident
जम्मू-कश्मीर रोड एक्सीडेंट | Image: Republic

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, यात्रियों से भरी एक पैसेंजर कैब गहरी खाई में जाकर गिर गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लगातार बारिश की वजह ले अबतक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका है।

जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि कैब में यात्रा कर रहे 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन मौके पर पहुंचे हुए हैं, लेकिन इलाके में बारिश के कारण बचाव अभियान तत्काल शुरू नहीं किया गया था।

300 फुट गहरी खाई में गिरी कैब

अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कैब श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी और रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में देर रात करीब 1 बजकर 15 बजे 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए। भारी बारिश के बीच दस यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में जम्मू के अंब गरोटा गांव का कार चालक 47 साल का बलवान सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया शोक 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में केंद्रीय मंत्री और ऊधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा, ''घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ के जवान और नागरिक त्वरित प्रतिक्रिया दल मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उस दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक से बात की, जिसमें बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दस लोगों की मौत हो गई।''

Advertisement

इस दुर्घटना में लोगों की जान जाने को लेकर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया। उपराज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, “मुझे आज रामबन में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें कीमती जान चली गईं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जिला प्रशासन तथा मंडलीय आयुक्त को पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।” वहीं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: बसपा MLA राजू पाल हत्याकांड में सभी सात आरोपी दोषी करार, अतीक-अशरफ भी था नामजद

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड