Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद अमित शाह ने सऊदी में PM मोदी को मिलाया फोन, ब्रीफ करने के बाद ले लिया बड़ा फैसला

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह ने फोन पर बातचीत की। बातचीत के बाद गृहमंत्री ने बड़ा फैसला लिया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Dials Amit Shah as Terror Strikes J&K, Home Minister Chairs High-Level Meeting
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने फोन पर बातचीत कर बड़ा फैसला लिया। | Image: Republic

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में टूरिस्टों के ऊपर हुए आतंकी हमले में अबतक 1 मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 12 लोगों के घायल होने की जानकारी है। भारत में हुए इस आतंकी हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई, जो इस वक्त अपने दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर हमले की जानकारी दी। पीएम से बातचीत करने के लिए अमित शाह ने बड़ा फैसला लिया।

बता दें, पीएम मोदी से बातचीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि वो तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।"

PM मोदी ने दे दिया अल्टीमेटम

PM मोदी ने पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।"
 

हमले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

वहीं हमले पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "पहलगाम (जम्मू और कश्मीर) में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुख हुआ। निर्दोष नागरिकों पर यह नृशंस हमला कायरतापूर्ण और अत्यधिक निंदनीय कृत्य है..."

Advertisement

धर्म पूछकर आतंकियों ने चलाई गोली…

पहलगाम हमले के एक चश्मदीद ने बताया कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम पूछा ताकि ये पता लगे कि वो मुस्लिम तो नहीं है और फिर उनके ऊपर गोली चला दी। एक महिला के पति को भी आतंकियों ने गोली मार दी। महिला चीख-चीख कर लोगों से मदद मांग रही है और इधर-उधर भाग रही है। आतंकवादी हमले में किसी तरह बच निकलने में कामयाब रही एक महिला पर्यटक ने फोन पर कांपती आवाज में कहा, “मेरे पति को सिर में गोली लगी थी।” एक मां छाती पीट-पीटकर रो रही है और कहती है कि मेरे बेटे को बचा लो।

इसे भी पढ़ें: J&K Terror Attack: 'ये मुस्लिम नहीं है शायद और अचानक गोली मार दी...', चीखती महिला पर्यटक ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

 

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड