Jammu Kashmir: रियासी में मिनी बस पलटने से 30 लोग घायल, अधिकारियों ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक मिनी बस के पहाड़ी सड़क पर पलट जाने से कम से कम 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
56-year-old woman died to due to suspected GBS syndrome in Pune
Jammu Kashmir: रियासी में मिनी बस पलटने से 30 लोग घायल, अधिकारियों ने दी जानकारी | Image: Representative image

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक मिनी बस के पहाड़ी सड़क पर पलट जाने से कम से कम 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि..

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तारा मोड़ के निकट उस समय हुई जब बस राजौरी जिले के मुघला से रियासी के पौनी जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 22 महिलाओं समेत 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों रफाकत अली और गौतम शर्मा को इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - 'दुआ है कि हर दिन हो भाई दूज सा'... होली भाई दूज पर भेजें ये संदेश

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड