जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से बिगड़े हालात, पुंछ और राजौरी में मलबे में दबे लोग; 20 से ज्यादा मौतें, कई लापता

पुंछ और राजौरी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, अचानक आए बाढ़ के पानी से भारी तबाही मची है, अब तक 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और कई लोग लापता है। सेना-SDRF रेस्क्यू में जुटे हैं। जानें जम्मू में कैसे हैं हालात?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cloudburst in Doda, J&K: LG Orders Relief as Flash Floods Cause Havoc
पुंछ और राजौरी जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता | Image: Republic

Jammu & Kashmir floods: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस त्रासदी में अब तक 20 लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता हैं। बाढ़ का पानी आने के बाद सैकड़ों लोगों की जान बाल-बाल बची, लेकिन उनके घर, गाड़ियां और मवेशी बह गए।

पुंछ और राजौरी में बाढ़ से तबाही

पुंछ के सुरनकोट इलाके में कम से कम 47 घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा हैं। राजौरी में कई सारी दुकानें और इमारतें प्रभावित हुईं। बाढ़ में कम से कम 20 गाड़ियां बह गईं और लगभग 40 गाड़ियों को नुकसान हुआ। राजौरी के बेला कॉलोनी में बाढ़ का पानी नदी की सुरक्षा दीवार तोड़कर न्यू बेला बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में घुस गया। बस स्टैंड पर खड़ी करीब 20 गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं। कई कमर्शियल दुकानें और वर्कशॉप पूरी तरह बर्बाद हो गईं। थन्नामंडी नदी के किनारे भी भारी नुकसान देखने को मिल रहा है।

अब्दुल्ला ब्रिज और तारिक ब्रिज के पास की झुग्गी बस्तियों में पानी घुसने से 50 से ज्यादा परिवारों के घर उजड़ गए। बिजली के कई खंभे और आधा दर्जन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। थन्नामंडी, दरहाल, सुरनकोट, मंडी और हवेली इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

सुरनकोट में 15 लोग बाढ़ में बह गए 

पुंछ के सुरनकोट में 15 लोग बाढ़ में बह गए या मलबे में दब गए। जिसके बाद सेना, पुलिस और SDRF ने आठ शव बरामद किए जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। तीन लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचाए गए।  सुरनकोट के मर्राह गांव में एक परिवार के आठ सदस्य लापता हो गए। तीन शव बरामद किए गए, बाकी पांच अभी मलबे में दबे हो सकते हैं। सांगला गांव में एक शव बरामद हुआ जबकि तीन लोग लापता हैं। सांगलाणी और मरहोट में दो ग्रामीणों के शव बरामद किए गए। हवेली इलाके में नाजिया कौसर की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: FIFA चैंपियन स्पेन के जश्न के बीच अड़े ट्रंप, हुई भारी फजीहत; VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड